• Thu. Oct 8th, 2026

रूपी सोरेन के निधन पर गणेश महाली ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 8, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की धर्मपत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गणेश महाली ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गुरुवार को रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर उन्होंने स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। गणेश महाली ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
उनके जाने से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यह केवल सोरेन परिवार की व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है, जिन्होंने उनके स्नेह, सरलता, आत्मीयता और अपनत्व को करीब से महसूस किया था।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। गणेश महाली ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे पूरी संवेदना और आत्मीयता के साथ सोरेन परिवार के साथ खड़े हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *