

गोविंदपुर। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर विश्व लायन सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर की ओर से आज लायंस एसएसबीबी स्कूल, प्रधानखांटा में सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में लायन डॉ. लोकेश जालान जी एवं नयनदीप आई हॉस्पिटल से आई उनकी टीम द्वारा कुल 42 लोगों की आंखों की जांच की गई। चिकित्सकों ने जांच के साथ लोगों को आंखों की देखभाल, नियमित जांच एवं दृष्टि संबंधी समस्याओं के प्रति आवश्यक परामर्श भी दिया।

इसके बाद लायंस एसएसबीबी स्कूल, प्रधानखांटा के लगभग 250 बच्चों के बीच बिस्कुट एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। यह वितरण लायन संदीप विश्वकर्मा जी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी ओर से किया। अपने जन्मदिन की खुशियां बच्चों के साथ साझा करते हुए उन्होंने सेवा और संवेदनशीलता का सुंदर संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान लायन संदीप विश्वकर्मा जी एवं लायन प्रशांत सिंह जी का जन्मदिन भी क्लब परिवार द्वारा आत्मीयता के साथ मनाया गया। उपस्थित सदस्यों ने दोनों को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में लायन ईसा शमीम, अध्यक्ष; लायन राकेश कुमार, सचिव; लायन कमल अग्रवाल, बोर्ड सदस्य; लायन अनुराग प्रदीप, बोर्ड सदस्य; लायन संदीप विश्वकर्मा, बोर्ड सदस्य; लायन प्रशांत सिंह, बोर्ड सदस्य तथा लायन सुरेंद्र रॉय, जोन चेयरपर्सन एवं प्राचार्य, लायंस एसएसबीबी स्कूल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन ईसा शमीम ने कहा कि विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर आयोजित यह नेत्र जांच शिविर लोगों को अपनी आंखों के स्वास्थ्य के प्रति सजग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि विश्व लायन सेवा सप्ताह के दौरान क्लब का प्रयास है कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जाए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लायन डॉ. लोकेश जालान जी एवं नयनदीप आई हॉस्पिटल की टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम ने स्वास्थ्य सेवा, जागरूकता, बच्चों के प्रति स्नेह और सामाजिक सेवा का सुंदर संदेश दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
