
जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने मंगलवार को घाघीडीह जेल एवं संप्रेषण गृह पहुंचे और वहां औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डालसा सचिव ने घाघीडीह सेन्ट्रल जेल में महिला एवं पुरुष बंदियों के रहन सहन, खान पान, किचेन आदि का निरीक्षण किया । इसके अलावा उन्होंने संप्रेषण गृह में भी जाकर औचक निरीक्षण किया। संप्रेषण गृह में बच्चों के बेडरूम से लेकर पोशाक , खानपान , किचेन , खाद्य सामग्री आदि का निरीक्षण किया । उन्होंने यह भी जाना की बच्चों को फल,दूध , नॉनवेज समेत समय पर दवा मिलते हैं या नहीं। डॉक्टर आते हैं अथवा नहीं। बच्चों को दिए जाने वाले खाने का स्तर, सारी जानकारियां प्राप्त की। मौके पर मौजूद संप्रेषण गृह के पदाधिकारी को सचिव ने आवश्यक निर्देश दिए और बच्चों की देखरेख का पूरा ध्यान रखने को कहा । बच्चों की पढ़ाई का स्तर, बच्चों के कक्षा में बैठने की व्यवस्था, उनके खेलने रहने और योगा करने की भी जानकारी डालसा सचिव ने ली। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा की बच्चों के रहन-सहन और खान-पान में किसी तरह की कोताही न बरती जाए । डालसा सचिव ने संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक भी किया और जीवन में अच्छे कर्म करने की नसीहत दी ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
