• Mon. May 25th, 2026

जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतिम दिन जिले के 9 प्रखंडों के 20 पंचायतों में लाभुक संतृप्तिकरण शिविर आयोजित

admin's avatar

Byadmin

May 25, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला – सोमवार को जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों के लिए विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान के तहत आज अंतिम दिन जिले के 9 प्रखंडों के 20 पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ईटाकुदर एवं मोहितपुर पंचायत, खरसावां प्रखंड अंतर्गत बिटापुर एवं जोजोडीह पंचायत, कुचाई प्रखंड अंतर्गत गोमियाडीह एवं रुगुडीह पंचायत, राजनगर प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया, जोमबानी एवं गेंगेरुली पंचायत, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नुवागढ़, डुडरा एवं जयकान पंचायत, चांडिल प्रखंड अंतर्गत आसनबनी एवं तामुलिया पंचायत, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत चेलियामा पंचायत, ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत लेपाटांड़ एवं साड़ी पंचायत तथा कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत जानुम एवं पारगामा पंचायत में शिविर आयोजित किए गए।

 

आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य जांच, दस्तावेज सत्यापन, पेंशन, राशन कार्ड, आधार, आयुष्मान कार्ड, आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही पात्र लाभुकों से योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

 

प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार राजनगर प्रखंड के गम्हरिया पंचायत में 107 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 65 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। गेंगेरुली पंचायत में 134 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 100 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया तथा जंबानी पंचायत में 117 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 78 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। सरायकेला प्रखंड के ईटाकुदर पंचायत में 144 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 96 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। मोहितपुर पंचायत में 119 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 85 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। वहीं खरसावां प्रखंड के जोजोडीह पंचायत में 82 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 46 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया तथा बिटापुर पंचायत में 77 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 61 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य पंचायतों में भी विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया गया।

 

शिविरों के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) के लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने नजदीकी पंचायत भवन में आयोजित शिविरों में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *