• Mon. May 25th, 2026

सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुद को कैदी बाताकर बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

May 25, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : – कांड्रा शाखा स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक के मैनेजर से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बंटी गुहा को मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त बातें प्रेस कांफ्रेस के संबोेधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने कही। उन्होंने बताया कि 22 मई को कांड्रा शाखा के बैंक मैनेजर को आरोपित ने मोबाइल से फोन किया और उनसे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह रवि लोहार (गलत नाम) है और वह सरायकेला जेल में बन्द हैं। उसे जमानत हेतु वकील को देने के लिए 50,000 रुपये की जरूरत है। रंगदारी मांगने से भयभीत बैंक मैनेजर ने 24 मई को काण्ड्रा थाना रंगदारी मांगने व जान मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। काण्ड उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा सोमवार की सुबह इस काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त परसुडीह गोलपहाड़ी निवासी बंटी गुहा को मानवीय एवं तकनीकी सहयोग से मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। बंटी गुहा वर्तमान में सियालदा पार्कस्ट्रीट, वर्धान बाजार, 1/18, थाना- भवानीपुर, जिला- पश्चिमी कोलकत्ता में रहकर यूएसएस नामक कम्पनी में कार्यरत है। गिरफ्तारी के बाद बंटी गुहा ने अपना अपराध स्वीकार किया गया। साथ ही उसके पास से एक मोबाईल बरामद किया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बंटी गुहा के खिलाफ टेल्को थाना में दो, सिदगोड़ा थाना, सीतारामडेरा थाना व कदमा थाना में एक एक अपराधिक मामले दर्ज हैं।

छापामारी टीम में कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू, पुलिस अवर निरीक्षक रामदयाल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रामाशीष शुक्ला शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *