• Wed. Apr 22nd, 2026

चक्रधरपुर में पृथ्वी दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण की दी गई जानकारी

admin's avatar

Byadmin

Apr 22, 2026
crescent ad

 

*चक्रधरपुर* आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को पृथ्वी दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिम सिंहभूम के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर तथा सचिव श्री रवि चौधरी के मार्गदर्शन में प्रखंड चक्रधरपुर स्थित मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय (लीगल लिटरेसी क्लब) में निशुल्क विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान छात्रों को उनके अधिकारों एवं कानून द्वारा मिलने वाले संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही डायन प्रथा अधिनियम के बारे में बताते हुए इसे अंधविश्वास करार दिया गया और इसके तहत महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को दंडनीय अपराध बताया गया।

 

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और जल संचय के महत्व पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से डायन प्रथा विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा पर्यावरण विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर 10 पौधों का पौधारोपण भी किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक हेमंत पान, अधिकार मित्र राजशेखर, रीना प्रधान एवं मनोज खंडाईत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *