
सरायकेला। सरायकेला स्थित खरकाई नदी का मंगलवार को जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी उफान पर है। नदी का पानी मंजना घाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, पार्क, झुमकेश्वरी मंदिर सहित नया बस स्टैंड क्षेत्र तक पहुंच गया है। इससे नदी के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है।
नदी का बढ़ता जलस्तर देखने के लिए आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच रहे हैं। लगातार बारिश के बीच नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रशासन द्वारा लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
