
L
केंदुआ। केंदुआडीह में भू-धंसान के कारण लंबे समय से बंद धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को पुनः चालू करने की दिशा में प्रशासनिक और तकनीकी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सड़क की मरम्मत और आवागमन बहाल करने को लेकर जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं इस मामले में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर आयुक्त आशीष गंगवार तथा पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश सिंह ने प्रभावित सड़क के मरम्मत कार्य का रविवार को निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, मरम्मत कार्य और दुर्गापूजा के दौरान आम लोगों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए आवागमन बहाल करने की तैयारियों का जायजा लिया गया। पूजा को देखते हुए हल्के वाहनों के परिचालन की तैयारी उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश के अनुसार, सड़क की स्थिति का आकलन और ट्रायल करने के बाद हल्के वाहनों को सोमवार सें अस्थायी परिचालन की योजना बनाई गई है , ताकि दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और कारोबारियों को राहत मिल सके। हालांकि, सड़क की सुरक्षा और वास्तविक परिचालन की स्थिति को लेकर प्रशासनिक निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। रोशनी और अतिक्रमण मुक्त सड़क पर नगर निगम की जिम्मेदारी सड़क पर आवागमन सुचारु रखने के साथ-साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने की जिम्मेदारी नगर निगम के अधिकारियों को सौंपी गई है। इसका उद्देश्य पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना, भीड़भाड़ कम करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। गत छह महीने से परेशानी झेल रहे लोगों को राहत की उम्मीद जगी है गौरतलब है कि केंदुआडीह में भू-धंसान और भूमिगत गैस रिसाव से उत्पन्न खतरे के कारण धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर 15 अप्रैल 2026 में आवागमन बंद कर दिया गया था। इसके बाद से स्थानीय लोगों, दुकानदारों और इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था। सड़क की मरम्मत का काम तेज होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है बीसीसीएल ने ओबी और मिट्टी से अस्थायी भराई कर सड़क को आवागमन योग्य बनाया है। ऐसे में अब सड़क की स्थायी मरम्मत, सुरक्षा और अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण होगा।क्योंकि यही मुख्य मार्ग NH32 धनबाद से सीधा झारखण्ड की राजधानी को जोड़ती है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
