• Tue. Oct 6th, 2026

Saraikela : चांडिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापेमारी, एक अवैध चुलाई अड्डा ध्वस्त…* *400 किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद, संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई…

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 6, 2026
crescent ad
 सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आसूचना के आधार पर दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा चांडिल थाना अंतर्गत ग्राम डोवो कड़ीपत्थर स्थित नदी किनारे विधिवत छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक अवैध चुलाई अड्डे को ध्वस्त करते हुए 400 किलोग्राम जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।
बरामद अवैध उत्पाद को विधिवत जब्त कर लिया गया है। वहीं, संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालक के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *