• Fri. Oct 9th, 2026

सरायकेला : नीमडीह CHC के लैब टेक्नीशियन पर गर्भवती से 500 रुपये वसूलने और डराने का आरोप, महिला ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से की शिकायत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 9, 2026
crescent ad
सरायकेला : जांच के नाम पर बच्चे के खराब होने की बात कहकर डराया, उपायुक्त से विधायक तक को प्रतिलिपि ।
नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पदस्थापित लैब टेक्नीशियन (LT) सुनील कुमार राम पर एक गर्भवती महिला से अवैध रूप से पैसा वसूलने और डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगा है।
पीड़िता नूनी बाला सिंह, पति-सिमन्त सिंह, ग्राम-बाडेदा, थाना-नीमडीह, जिला-सरायकेला-खरसावाँ ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह को लिखित शिकायत दी है, जिस पर 09/10/2026 को रिसीविंग भी है।
शिकायत के अनुसार महिला दिनांक 24.06.2026 को अपने गर्भस्थ बच्चे की जांच के लिए CHC नीमडीह गई थी। आरोप है कि लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार राम ने कहा कि “अगर मुझसे रक्त जांच नहीं कराओगी तो बच्चा सात महीने में भी पैदा हो सकता है, अथवा जल के साथ रक्त स्राव होने के साथ-साथ बच्चा नष्ट भी हो सकता है।”
महिला का आरोप है कि इस तरह अनैतिक रूप से डराकर और हतोत्साहित कर उससे जबरन 500/- रुपये वसूल लिए गए। महिला ने पत्र में लिखा है कि इससे वह मानसिक रूप से काफी आहत और होने वाले बच्चे को लेकर भयभीत है।
पीड़िता ने मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी और गर्भवती महिला के साथ ऐसा न हो।
महिला ने इस शिकायत की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी नीमडीह, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद, जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, असैनिक शल्य चिकित्सा सह चिकित्सा पदाधिकारी सरायकेला-खरसावाँ, उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ और विधायक ईचागढ़ को भी भेजी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *