
केन्दुआ:-केन्दुआङीह थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा शांति पूर्वक संपन्न होने को लेकर शांति समिति व जन सहयोग समिति की बैठक हुईं ।बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राम नारायण ठाकुर ने किया ।संचालन रामगोपाल भुवानिया ने किया ।मुख्य रूप से पुटकी सी ओ विकास आनंद उपस्थित थे ।चन्द्र देव यादव के नेतृत्व में सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया ।बैठक में सरस्वती पूजा शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हो, इस पर चर्चा और सुझाव दिया गया ।जिसमें ङीजे पर फुहार गानों पर रोक,अवैध शराब बिक्री पर रोक,लहरिया माइकल्स पर लगाम,विसर्जन तय समय और तय मार्ग से हो,आदि विषयों पर चर्चा हुआ ।सीओ ने सभी का अभिनंदन करते हुए देर से पहुँचने के लिए खेद व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि पूजा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाई,अफवाहों पर ध्यान नहीं दे, तुरंत पुलिस को सूचित करें, लोक सभा चुनाव में बढचढ कर हिस्सा लेने की अपील किये।थाना प्रभारी ने सभी का अभिनंदन करते हुए शांति समिति के सदस्यों से अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का अपील किये ।उन्होंने कहा कि पूजा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाऐ,असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी,कानून तोड़ने वालों को किसी को बक्सा नहीं जाऐगा।उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिये।मौके पर गीता सिंह, रामगोपाल भुवानिया, हरि प्रसाद पप्पू, महादेव हांसदा,जयप्रकाश चौहान, श्रीराम चौरसिया, संजय जायसवाल,चन्द्र देव यादव, राजुल दास,मुन्ना सिंह, राहुल गुप्ता, दीनानाथ ठाकुर, सुमीत कुमार, भूषण महतो, गणेश मिश्रा,राजीव झा,रंजीत मधेसिया,मनोज सिंह, मनोज राय,सरफुद्दीन अंसारी,मुनौवर हुसैन, राजेश गुप्ता, आदि उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
