• Fri. Oct 16th, 2026

कुल्टी – प्रिय दर्शानी पब्लिक स्कूल में दुर्गापूजा के अवसर पर छात्राओं ने महिषासुर मर्दन का नाट्य रूप प्रस्तुत किया

admin's avatar

Byadmin

Oct 16, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी: कुल्टी थाना के निकट स्थित प्रिय दर्शानी पब्लिक स्कूल में दुर्गापूजा के अवसर पर गुरुवार को छात्राओं ने महिषासुर मर्दन का नाट्य रूप प्रस्तुत किया ।

इस संबंध में बताया जाता है कि एक तरफ पश्चिम बंगाल सहित पूरा देश मां दुर्गा की आराधना में डुबा हुआ है । चारों ओर बने मंडपों तथा लोगो के घरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना हो रही है । वही कुल्टी प्रिय दर्शानी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिषासुर वध का नाट्य रूप प्रस्तुत किया । इस दौरान कक्षा नवम की छात्रा प्रज्ञा तिवारी ने मां दुर्गा का स्वरूप बनाया था । भक्ति के इस माहौल में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम लोगो को भाव विभोर कर दिया । ऐसा प्रतीत होने लगा कि साक्षात मां दुर्गा अवतरित हो गई हो । छात्राओं द्वारा प्रस्तुत यह धार्मिक नाट्य लोगो को भक्ति में डुबो दिया । इन बाल कलाकारों ने नाटक के माध्यम से मां दुर्गा द्वारा धरती से राक्षसी शक्तियों का विनाश तथा उनके बध को दर्शाया गया । जिससे लोगों को मां दुर्गा के धरती पर अवतरित होने के कारणों का पता चल सके । मां दुर्गा सहित सभी देवी देवताओं का स्वरूप बनाने में छात्राओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी । स्कूल के प्रिंसपल राकेश तिवारी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

कार्यक्रम के संयोजक रतन सिंह , तथा अन्य सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाओं में नीता श्रीवास्तव , तनु श्री चटर्जी , सोनाली बनर्जी ,अनिता नाथन , रुम्पा घोष , रूम्पा घोष, मोली दत्ता ,की भूमिका सराहनीय रहा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *