• Sun. May 31st, 2026

कुल्टी – रेलवे लाइन से बलतोड़िया क्षेत्र में अतिक्रमण लगभग पचास घरों पर चला बुलडोजर

admin's avatar

Byadmin

May 31, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी आसनसोल रेलमडंल अंतर्गत बराकर आरपीएफ ने सहयोगी टीम के साथ शनिवार को रेल क्वार्टर के ओल्ड आरपीएफ बैरक के पास से रेलवे लाइन से बलतोड़िया क्षेत्र में अतिक्रमण कर बैठे लगभग पचास घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया हैं। जिससे वहा अफरा तफरी का माहौल बना हुआ हैं।

इस संबंध में रेल अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा डिविजन के डानकुनी से लेकर दीनदयाल उपाध्याय तक रेलकोरिडोर का काम चल रहा हैं। जिसके लिए फोर लाइन के कार्य का निमार्ण किया जाना हैं । रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर बैठे लोगों को नोटिस देने के अलावा कइ बार चेताया भी गया था। उसके बावजूद अतिक्रमण कर बैठे लोग ने रेल अधिकारियों की बात पर ध्यान नहीं दिया। यह अभियान पिछले वर्ष ही चलाया गया था। लेकिन तृणमूल कांग्रेस की सरकार में स्थानीय नेताओ द्वारा रेल के विकास कार्यो में बाधा देने पर कार्य रूक गया था। जब कि रेलवे लाइन से सटे कइ लोग स्वंय घर खाली कर चले गए। रेलवे द्वारा बुलडोजर कारवाई के दौरान राजनीतिक दल के लोग नदारद थे।

आसनसोल रेलमडंल द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बराकर आरपीएफ थाना के इंस्पेक्टर हवांसिंह जाखड़, सीतारामपुर जीआरपी, सीतारामपुर इंजीनियरिंग विभाग के शिव कुमार, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के कुल्टी थाना और बराकर फाड़ी की पुलिस मौजूद थी।

युवा कांग्रेस के रवि यादव ने डीम को लिखा पत्र: कांग्रेस के युवा नेता और मनबड़िया निवासी रवि यादव ने रेल प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के विरुद्ध जिला शासक को मुवयाजा और कहीं अन्यत्र स्थान पर बसाने की मांग की थी। लेकिन जिला प्रशासन और रेल प्रशासन ने इस मामले में कोई कारवाही नहीं की। जिस कारण स्थानीय लोग निराश हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *