• Tue. Jun 2nd, 2026

कुल्टी- बोडरा कब्रिस्तान के समीप जोरिया (नाले) में मिली एक अज्ञात शव ,स्थानीय लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : कुल्टी थाना क्षेत्र के बोडरा कब्रिस्तान के समीप मगंलवार को जोरिया (नाले) के पास अज्ञात शव लगभग 50 वर्ष कुल्टी पुलिस ने बरामद किया हैं। सुबह पहले शव को स्थानीय लोगों ने देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट कुल्टी के एसीपी जावेद हुसैन, कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंहो महापात्रा के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक पेंट और टीशर्ट पहने हुआ था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। शव मिलने की घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। कुल्टी थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *