• Sun. May 10th, 2026

कुल्टी – बराकर हनुमान जी की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा स्थापित करने को ले क्लश यात्रा निकाली गई

admin's avatar

Byadmin

May 10, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: हिंदू कल्याण समिती बराकर दास पाड़ा के तत्वावधान में शनिवार को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर हनुमान जी की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा स्थापित करने को ले क्लश यात्रा निकाली गई। यह क्लश यात्रा दास पाड़ा से निकलकर नीमाकनाली, स्टेशन रोड के रास्ते बराकर नदी तट को गइ। जहा मुख्य यजमान विपिन दास और उन्की पत्नी ने विधिवत मंत्रोचारण के माध्यम से जल पूजा कराने के बाद सभी क्लश में जल भरा गया और वहा से गंतव्य स्थान को आए ।

 

बैंड बाजा के साथ निकली क्लश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम जय श्रीराम का नारा लगाता हुए चल रहे थे। जिसमे 201 महिलाए क्लश यात्रा में शामिल थी।

इस संबंध में हिंदू कल्याण समिती दास पाड़ा के सचिव प्रेमदेव दास ने बताया कि दास पाड़ा हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित हो गई थी। हनुमान जी की मूर्ति का पुनर्निर्माण वहा के मूर्ति कलाकार उमेश दास ने किया। जब कि यह मंदिर 1952 में में स्थापित हुआ था। जहां दास पाड़ा के सभी लोग पूजा-पाठ करते हैं।

 

इस मंदिर से प्रत्येक साल दुर्गापूजा पर महाबीर अखाड़ा निकलता हैं। पूरे बस्ती का यह प्रतिष्ठित मंदिर हैं। जहा प्रत्येक छाह माह में धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं। यहां शादी-ब्याह का कार्यक्रम आयोजित करने के अलावा संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता हैं। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सीताराम पंडित की देखरेख में हो रहा हैं। जहा उन्के साथ तीन सहयोगी पंडित भी हैं।

 

धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में वहा के संदीप दास, काजल दास, प्रदीप, विपिन, रमेश, चंचल, सुदीप और चितो दास की अहम भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed