• Wed. Aug 19th, 2026

कुल्टी – दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बीड़ी डंगाल सहित आसपास के निचले इलाके में हुआ जलमग्न

admin's avatar

Byadmin

Aug 18, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बीड़ी डंगाल सहित आसपास के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं । इस संबंध में बताया जाता है कि बीड़ी डंगाल का निचला इलाका प्रत्येक वर्षा में जलमग्न हो जाता है । यहां के लोग जब मूसलाधार बारिश होती है सभी लोग अपने-अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं । उस समय यहां के लोग घरों में पानी घुस जाने के कारण अपने-अपने घर को छोड़कर ऊंचे स्थान या अन्य किसी घरों दुकान के बाहर शरण लेते हैं । यह समस्या वर्षों से चली आ रही है । लेकिन इस समस्या का हल नहीं निकल सका । इतना ही नहीं जब वर्षा का पानी घरों में घुस जाता है और घर जलमग्न हो जाता है घरों के अंदर विषैला जानवर सांप आदि घुस जाते हैं कपड़ा सहित खाने पीने का सामान नष्ट हो जाता है । इस बार भी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने यहां के लोगों को बेघर कर दिया । लोग अपने परिवार बच्चों सहित जान बचाकर ऊंचे इलाके के दूसरों के मकान के बाहर शरण लिया और किसी तरह अपनी जान बचाई । पीड़ितों ने बताया कि इलाके में जल निकासी व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण प्रतिवर्ष उन्हें इस समस्या से लोहा लेकर लड़ना पड़ता है । उन्होंने बताया कि कई सरकारें आई और चली गई । लेकिन उनकी समस्या का समाधान किसी ने नहीं निकाला । चुनाव के दौरान नेता आते हैं बड़े-बड़े वादे करते हैं । लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे बड़े-बड़े लोगों के साथ बड़ी-बड़ी वाहनों में सवार होकर घूमने लगते हैं और उन्हें इस समस्या से कोई फर्क नहीं पड़ता । वही पीड़ित बुधन वैद्य पति कैलाश पति ने बताया कि लगातार हुई बारिश से उनके घर के सामान को क्षति पहुंची है । जब घर में पानी घुस गया इसके साथ ही कई तरह के जीव जंतुओं के साथ सांप भी घर में घुस गए तो किसी तरह उनसे जान बचाकर यहां पर जाकर शरण लिया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *