
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी: शहर के नीमाकनाली रोड स्थित इनमोसा भवन बराकर में सोमवार की देर शाम को

इसीएल ईकाई इनमोसा कमेटी की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र यादव (सभापति) ने की। बैठक में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सभी क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों एवं भारी संख्या में माइनिंग स्टाफ ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक की शुरुआत इनमोसा के आधिकारिक शपथ-पत्र के पठन के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की अटूट एकता, उच्च अनुशासन, निष्ठा तथा माइनिंग स्टाफ के अधिकारों व हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने का सामूहिक संकल्प लिया।शपथ-ग्रहण के उपरांत इसीएल उप-महासचिव सुकेन राय चौधरी एवं सभापति महेंद्र यादव के नेतृत्व में औपचारिक चर्चा की शुरुआत की गई। बैठक के दौरान माइनिंग स्टाफ के सेवा-संबंधी कई महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के प्रमुख बिंदु एवं प्रस्ताव: कुनुस्टोरिया एरिया की नई कमेटी का अभिनंदन किया गया । बैठक में कुनुस्टोरिया एरिया में नवगठित कमेटी का डिविजनल कमेटी तथा सभी क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों एवं सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।
माइनिंग स्टाफ का प्रमोशन, करियर ग्रोथ व रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट: माइनिंग स्टाफ की पदोन्नति एवं करियर में प्रगति के मुद्दों के साथ-साथ ‘रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट’ (Restricted Certificate) धारकों की पदोन्नति और उनके न्यायसंगत अधिकारों पर गहन चर्चा हुई। संगठन ने यह स्पष्ट किया कि रिस्ट्रिक्टेड सर्टिफिकेट के आधार पर प्रमोशन और करियर ग्रोथ को लागू कराने के लिए संगठन पूरी मजबूती और तत्परता के साथ कार्य करेगा।
सुरक्षा के साथ उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति: खदानों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए कोयला उत्पादन के निर्धारित टारगेट को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि कंपनी एवं कोलियरी के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सके।
खदान सुरक्षा एवं कार्यस्थल की समस्याएं: माइनिंग स्टाफ को आ रही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान और खदानों (Mines) में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने पर बल दिया गया।
संगठनात्मक एकजुटता: इनमोसा संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। बैठक के समापन पर सभापति महेंद्र यादव, उप-महासचिव सुकेन राय चौधरी एवं उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में संगठन की एकजुटता बनाए रखने, सुरक्षा के साथ उत्पादन बढ़ाने तथा माइनिंग स्टाफ के अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से संघर्ष करने का दृढ़ संकल्प दोहराया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
