• Wed. Sep 23rd, 2026

Adityapur : कृष्णापुर थर्ड फेज मे क्रॉस कंपनी के बाहर ट्रकों की अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों परेशान,आंदोलन की चेतावनी, विक्की प्रधान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 23, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। कृष्णापुर थर्ड फेज स्थित क्रॉस कंपनी के बाहर ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कंपनी परिसर के बाहर सड़क किनारे वाहनों को खड़ा किए जाने से प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय युवा मोर्चा झामुमो के जिला अध्यक्ष विक्की प्रधान का कहना है कि सड़क जाम होने के कारण मरीजों और एम्बुलेंस को अस्पताल पहुंचने में कठिनाई हो रही है। वहीं स्कूली बच्चों को समय पर विद्यालय पहुंचने में परेशानी हो रही है
तथा विभिन्न कंपनियों और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी भी रोजाना विलंब से ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि कंपनी के पास बड़े पैमाने पर औद्योगिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है,
लेकिन वाहनों की पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण सड़कें ही अस्थायी पार्किंग स्थल बन गई हैं और यातायात बाधित हो रहा है।
लोगों ने क्रॉस कंपनी प्रबंधन से अविलंब समस्या का समाधान करते हुए कंपनी परिसर के भीतर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो क्षेत्रवासी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *