• Thu. Oct 8th, 2026

कुल्टी – इनमोसा का 71 वां वार्षिक स्थापना दिवस पीएन मिश्रा के नेतृत्व में मनाया गया

admin's avatar

Byadmin

Oct 8, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी: बराकर शहर के बेगुनिया बाजार के नीमाकनाली रोड स्थित इनमोसा का 71 वां वार्षिक स्थापना दिवस पीएन मिश्रा के नेतृत्व में

मनाया गया । कार्यक्रम के पूर्व इनमोसा भवन में झंडोत्तोलन किया गया और इनमोसा के संस्थापक जीवन बनर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया ।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन करते हुए इनमोसा इसीएल के उप महासचिव एसके रायचौधरी ने कोल इंडिया की वर्तमान और मौजूदा स्थिति पर प्रकाश डाला । उन्होने कहा कि वर्तमान में कोल इंडिया के विभिन्न ईकाई में दुर्घटना में इजाफा हो रहा हैं ,जो चिंता का विषय हैं । जिस पर प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए। डीजीएमएस और प्रबंधन की लापरवाही से माइनिंग सरदार और औभरमैन को सुरक्षा के उपकरण नहीं मिल रहे हैं । बिना माइनिंग कर्मचारी के खदान को चलाया जा रहा हैं , जो दुर्घटना का एक कारण हैं । समय से माइनिंग सरदार को पदोन्नति नहीं मिल रहीं हैं और न ही सीमित प्रमाणपत्र दिया जा रहा हैं । खदान में उतरने के पहले डीजीएमएस के बनाए नियम के अनुसार कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए, जो नहीं की जा रहीं हैं । जिस पर प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए।

शपथ-पत्र पढ़या गया : इनमोसा के वाषिर्क समारोह में सभी सदस्य को शपथ-पत्र पढ़ाया गया । जिसमे कहा गया कि में कभी भी किसी समानांतर संगठन से नहीं जुड़ूगा । ताकि इनमोसा संगठन की एकता अखंडता, प्रतिष्ठा एंव हितो को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे । संगठनात्मक दायित्व एंव कर्तव्यों का पूरी निष्ठा इमानदारी, समर्पण एंव जिम्मेवारी के साथ पालन करूँगा। इनमोसा संगठन के सभी नियम उप नियमों , संगठनात्मक दिशा-निर्देश एंव अनुशासन का पूर्ण रूप से पालन करूंगा तथा संगठन के हित में आवश्यक गोपनीयता के सिद्धांत का सदैव सम्मान करूंगा ।इनमोसा के सभी सदस्य की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इनमोसा अपनी कंपनी ईसीएल और दैश के प्रति इमानदार रहूंगा। संगठन की एकता अनुशासन, गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।

इस दौरान कोल इंडिया के सभी ईकाई के सदस्य उपस्थित थे । जिसमे मुख्य रूप से हेमंत कुमार, कुश कुमार सिंह, महेश प्रसाद चौहान, अशोक कुमार कनोजिया,राजेश कुमार पांडेय, शंभू चौहान, सूरज कुमार, जयप्रकाश राणा,महेंद्र यादव, शंकर भारती,पिनाकी बनर्जी, सरोज गांगुली, उत्पल राय, महेश चटर्जी, चुनूलाल मिश्रा, विरेन्द्र सिंह, राजेंद्र पासवान, सूर्यकान्त सिकदर , बीरबल मडंल, भवानी मुखर्जी, जमाल खान, मनोज मिश्रा, अनिल कुमार सिंह समेत गणमान्य लोग उपस्थित थें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *