• Thu. Oct 8th, 2026

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सक्रियता से बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की ग्लैमर के साथ आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Oct 8, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

*बड़कागांव* बड़कागांव थाना क्षेत्र के शनिवार बाजार से चोरी हुई ग्लैमर मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद करते हुए मामले का खुलासा किया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार बाजार से ग्लैमर मोटरसाइकिल संख्या JH01CK-6758 चोरी हो गई थी। वाहन मालिक के लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या 177/26, दिनांक 07.10.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त पवन कुमार, पिता- सोभी साव, ग्राम- डोकाटांड, थाना- बड़कागांव, जिला- हजारीबाग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई ग्लैमर मोटरसाइकिल संख्या JH01CK-6758 को भी बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 08 अक्टूबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद होने पर वाहन मालिक ने राहत की सांस ली।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *