• Sat. Jun 20th, 2026

कुकड़ू में 70 साल के सनातन गोप की मौत: बालू माफिया पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप

admin's avatar

Byadmin

Jun 20, 2026
crescent ad

 

सरायकेला :चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के समीप चौकेगड़िया मैदान में शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के पास साइकिल और टॉर्च लाइट भी मिली है।

 

मृतक की पहचान ईचाडीह पंचायत के चौका आदरडीह निवासी सनातन गोप, उम्र करीब 70 वर्ष के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना देर शाम की है।

 

*बालू माफिया पर शव फेंकने का आरोप*

स्थानीय लोगों ने तिरुलडीह थाना को सूचना दी। मौके पर पहुंची तिरुलडीह पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि तिरुलडीह के सुवर्णरेखा नदी से अवैध बालू खन धड़ल्ले से चल रहा है। बालू लोड कर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और चांडिल-नीमडीह की ओर हाईवा-ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चलते हैं।

 

ग्रामीणों ने दावा किया कि दो दिन पहले नीमडीह थाना क्षेत्र के जानूम पलाशडीह गांव में ट्रैक्टर ने अमोनि महतो नामक महिला को कुचल दिया था। अब शुक्रवार रात फिर सनातन गोप को कुचलने के बाद बालू माफिया द्वारा मृतक के शव को सड़क से उठाकर मैदान में डाल दिया गया ताकि इसे सड़क दुर्घटना का रूप में न हो और मामला दूसरी दिशा में मोड़ दिया जाए।

 

*पुलिस जांच जारी*

इस संबंध में तिरुलडीह पुलिस से पूछे जाने पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर बिंदु पर जांच की बात कही है।

 

ग्रामीणों ने अवैध बालू खन पर रोक और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

घटना का विवरण

मृतक:*सनातन गोप, 70 वर्ष, निवासी चौका आदरडीह, ईचाडीह पंचायत

स्थान:कुकड़ू प्रखंड, चौकेगड़िया मैदान

मिली चीजें: साइकिल, टॉर्च लाइट

ग्रामीणों का आरोप:बालू माफिया ने कुचलकर शव सड़क से उठाकर मैदान में फेंका

पिछली घटना: 2 दिन पहले नीमडीह के जानूम पलाशडीह में ट्रैक्टर से महिला की मौत। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग किया ओर कितने लोगों की जाने लेंगे रप्तार बालू माफिया प्रतिदिन रात के अंधेरे में यह फल फूल रहा हे। सड़क में चलने वाला व्यक्ति को धक्का मारने के बाद कैसे पहुंचा मैदान ,साइकिल स्टैंड किसने क्या।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *