• Sun. Oct 4th, 2026

सरायकेला ईचागढ़ विधानसभा 50 , चुनाव से पहले गरमाई सियासत, भाजपा में नेताओं के आने की होड़, आजसू में भी असमंजस बरकरार* *किंग ऑफ ईचागढ़ 50।*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 3, 2026
crescent ad
सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा 50 में चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ा, कई नेता थाम सकते हैं भाजपा का दामन, बालू कारोबार से जुड़े दिग्गज नेता की एंट्री की भी चर्चा
विधानसभा चुनाव से पहले ईचागढ़ की सियासत गरमा गई है। भाजपा में शामिल होने वालों की होड़ लगी है। गली से लेकर शहर तक एक ही चर्चा है कि आखिर भाजपा नेतृत्व में कौन-कौन से नेता अपनी तकदीर बदलने आ रहे हैं।
एक तरफ आजसू पार्टी में भी सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो खुद ईचागढ़ से चुनाव लड़ेंगे या किसी और उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है।
*12 को खगेन, 11 को हरेलाल के भाजपा में जाने की चर्चा*
सूत्रों के अनुसार 12 अक्टूबर को रांची में खगेन महतो ईचागढ़ समाजसेवी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे
वहीं दूसरी ओर आजसू के पूर्व प्रत्याशी एवं केन्द्रीय महासचिव
हरेलाल महतो 11 अक्टूबर को चिलगु-भादुडीह में कार्यक्रम करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे ।
इसके अलावा चर्चा है कि ईचागढ़ के पूर्व विधायक प्रत्याशी अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की जगह पर (भतीजा)अब अंकुर सिंह•उप महापौर, आदित्यपुर नगर निगम,
भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
*टिकट की रेस में कई चेहरे*
ईचागढ़ में भाजपा के टिकट के दावेदारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। भाजपा के स्व. साधु महतो की पत्नी सारथी महतो भाजपा पार्टी से जिला उपाध्यक्ष और भाजपा नेता रुपेश वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा
जिला मंत्री, भापजा सरायकेला-खरसांवा ,चांडिल के देवाशीष राय पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष (सरायकेला-खरसावां) सह भाजपा नेता की भी , इन लोगों ने खुद को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि ईचागढ़ के वर्तमान भाजपा कार्यकर्ता किसे अपना प्रत्याशी स्वीकार करेंगे।
*बालू कारोबार से जुड़े दिग्गज की एंट्री की चर्चा से हलचल*
चर्चा है कि भाग्य आजमाने के लिए बालू कारोबार से जुड़ा एक बड़ा दिग्गज नेता भी भाजपा में शामिल होने वाला है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। ईचागढ़ को सोने की चिड़िया कहा जाता है, यहां सुवर्णरेखा नदी की मिट्टी और रेत धोने से कभी सोना निकलता था। आज के दौर में नदियों की बालू हीरे से ज्यादा दाम पर बिक रही है और उसी कारोबार से कमाई कर कई नेता अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतर रहे हैं।
भाजपा में नए लोगों के आने से पुराने कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई है।
*सवाल कई – जवाब एक*
आखिर क्यों दूसरे दलों के लोग अपना दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं? ईचागढ़ की जनता भाजपा के प्रमुख नेता के रूप में किसे देखना चाहती है? क्या नए चेहरों के आने से संगठन मजबूत होगा या अंतर्कलह बढ़ेगा?
जनता जनार्दन अब सोच में है कि कौन सा नेता उनके विश्वास पर खरा उतरेगा और ईचागढ़ का सच्चा हितैषी बनेगा। आने वाले दिनों में ईचागढ़ की सियासत और दिलचस्प होने वाली है।
*विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने कहा ईचागढ़ के जनता भी जाग चुकी है, अब चेहरा और काम देखकर होगा फैसला*
ईचागढ़ की जनता अब राजनीतिक घटनाक्रम को करीब से देख और समझ रही है। नेताओं के बार-बार दल बदलने या किसी भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की प्रशंसा करने मात्र से जनता प्रभावित होने वाली नहीं है। अब मतदाता उम्मीदवार के व्यक्तिगत आचरण, क्षेत्र में उसकी सक्रियता, जनता के साथ उसके जुड़ाव और उसके कार्यों को भी महत्व देगा।
अब केवल पार्टी का नाम, पार्टी के बड़े नेताओं का नाम या संगठन का प्रचार ही पर्याप्त नहीं होगा। उम्मीदवार को जनता का विश्वास और दिल जीतना होगा। मतदाता यह देखेंगे कि चुनाव के समय उनके बीच कौन खड़ा है, उनकी समस्याओं को कौन समझता है और क्षेत्र के विकास तथा जनता के हितों के लिए कौन लगातार काम करता है।
*ईचागढ़ की राजनीति में बदलते समीकरणों के बीच अब असली परीक्षा*
राजनीतिक दलों से अधिक उम्मीदवारों की होगी। जनता अपने विवेक से यह तय करेगी कि किस उम्मीदवार को अपना समर्थन देना है। आने वाले चुनाव में पार्टी से ज्यादा उम्मीदवार की छवि, व्यवहार, जनसंपर्क और क्षेत्र में किए गए कार्य भी चर्चा के प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं।
किंग ऑफ ईचागढ़ किसके नाम पर मौहर लगाने वाले ।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *