
सरायकेला – कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ओरया पंचायत में दिनांक 15 अप्रैल 2026 को उपायुक्त के निर्देशानुसार लाह उत्पादन को बढ़ावा देने, चयनित लाह किसानों को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने की दिशा में 170 लाह किसानों के बीच सिडकोफेड (SIDKOFED) के माध्यम से एक दिवसीय प्रशिक्षण सह टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा लाह की उन्नत खेती, वैज्ञानिक तकनीकों, रोग नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को दी गईं। साथ ही, किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए आधुनिक पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर चयनित किसानों के बीच टूल किट का वितरण भी किया गया, जिससे वे लाह उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि लाह उत्पादन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं तथा इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित कर किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकता है।
किसानों को समूह आधारित गतिविधियों से जुड़ने, प्रशिक्षण का लाभ उठाने एवं सरकारी योजनाओं से समन्वय स्थापित कर अधिकतम लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
