• Thu. Apr 16th, 2026

मुखिया राम मुर्मू की पहल से शालदोहा में जला ट्रांसफार्मर बदला, लौटी गांव की रौनक

admin's avatar

Byadmin

Apr 16, 2026
crescent ad

बहरागोड़ा प्रखण्ड के पाथरा पंचायत अंतर्गत शालदोहा गांव में पिछले कुछ दिनों से 100 KVA का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या की जानकारी मिलते ही माननीय मुखिया श्री राम मुर्मू जी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित वरीय पदाधिकारियों से संपर्क किया और नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आग्रह किया।

उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप, आज गांव में नया 100 KVA का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

इस त्वरित कार्रवाई के लिए समस्त ग्रामवासी ने माननीय मुखिया जी एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मौके पर राजेश विद, सागर घटवारी, सोतनम दे, सुभदीप भोल, राजेश बीद ,रवीन्द्र नाथ मूर्मु आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *