
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर (औरंगाबाद)। नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना परिसर में गुरुवार को थाना क्षेत्र के सभी आभूषण व्यवसायियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने की। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में आभूषण दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर व्यवसायियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने सभी आभूषण व्यवसायियों को अपनी-अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुकानों के अंदर और बाहर इस प्रकार कैमरे लगाए जाएं, जिससे दुकान में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने व्यवसायियों से कहा कि आभूषणों की खरीद-बिक्री के दौरान ग्राहकों का आवश्यक विवरण एवं रिकॉर्ड अवश्य रखें, ताकि किसी भी संदिग्ध लेन-देन या आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को जांच करने में सहूलियत हो सके। इसके अलावा दुकान पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखाई देने, अनजान लोगों द्वारा रेकी किए जाने या किसी प्रकार की असामान्य घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

थानाध्यक्ष ने कहा कि व्यवसायियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। हालांकि, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सहयोग बेहद जरूरी ह
। उन्होंने सभी दुकानदारों से सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। बैठक में क्षेत्र के कई आभूषण दुकानदार एवं व्यवसायी उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करने का भरोसा व्यवसायियों ने दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
