
सरायकेला – सरायकेला गैरेज चौक पर शुक्रवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल सुधार की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो ने सरकार पर बेरोजगारी बढ़ाने और जनहित के मुद्दों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आजसू का प्राथमिक उद्देश्य राज्य से बेरोजगारी हटाकर युवाओं को रोजगार से जोड़ना रहा है, लेकिन सत्ता में आने के बाद भी सरकार इस दिशा में अपेक्षित काम नहीं कर सकी है।

उन्होंने जेपीएससी एवं सीजीएल परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मामलों से झारखंड के छात्र-छात्राओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है और रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। महतो ने सरकारी नीतियों और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा तथा कहा कि इसका सबसे अधिक असर आदिवासी-मूलवासी , आम जनता और युवाओं पर पड़ रहा है।

कार्यकर्ताओं ने राज्य के संसाधनों के दुरुपयोग और झारखंडियों के शोषण का आरोप लगाते हुए सरकार से तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी व्यवस्था जारी रही तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, दिनेश कुमार महतो, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष सुषेन महतो, गुरुचरण महतो, बड़कू महतो, अंगूर महतो, ओबीसी जिलाध्यक्ष आलोक कुमार सिंहदेव, सुखीराम महतो, सहदेव महतो, सुबक महतो, इंद्रजीत महतो समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
