• Sun. Jun 21st, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला में योगाभ्यास का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – 21 जून 2026 :

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला के प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्यगण, दीदीजीगण, समिति सदस्य, अभिभावकगण, पूर्व छात्र, सेवक-सेविकाएँ तथा भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यह आयोजन किसी प्रकार की प्रतियोगिता न होकर योग दिवस के अवसर पर सभी के एक साथ एकत्र होकर सामूहिक रूप से योग करने का एक प्रेरणादायी प्रयास था।

 

योगाभ्यास के दौरान विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया, जिनमें ताड़ासन, वीरभद्रासन, अर्धचक्रासन, प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति आदि प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त हँसी योग का भी अभ्यास कराया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों में उत्साह एवं आनंद का वातावरण उत्पन्न हुआ।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पार्थ सारथी जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक योगासन के लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का भी माध्यम है। उन्होंने सभी को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री प्रसाद महतो जी, दीदीजी सुश्री श्रेया सिन्हा एवं सुश्री रोज सत्पथी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर सभी भैया-बहनों, आचार्यगण, दीदीजीगण तथा उपस्थित अतिथियों के बीच गुड़ एवं चना का वितरण किया गया।

इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय परिवार ने एकजुट होकर योग, स्वास्थ्य एवं भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *