
जमशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि श्रीमती रूपी सोरेन के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक और दुखद है।
उनके निधन से सोरेन परिवार के साथ-साथ झारखंड के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में भी एक अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पूरे परिवार के लिए यह अत्यंत कठिन और पीड़ादायक समय है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , उनके परिवार और सभी शुभचिंतकों के साथ है ।
बन्ना गुप्ता ने कहा कि श्रीमती रूपी सोरेन ने अपने जीवन में परिवार को एकजुट रखने और कठिन परिस्थितियों में मजबूती से खड़े रहने की भूमिका निभाई। वह झारखंड के एक ऐसे परिवार की मातृशक्ति थीं, जिसने राज्य के सामाजिक और राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

