• Sun. Jun 21st, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सूरजमल जैन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2026
crescent ad

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूरजमल जैन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चाईबासा में “Yoga for Healthy Ageing” विषय पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा योग प्रशिक्षक सुनील प्रजापति जी का स्वागत किया गया। प्राचार्य सह -एआर-ओ ओपी मिश्रा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है। स्वस्थ जीवन के लिए योग का कोई विकल्प नहीं। उन्होंने सभी को योग अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

विद्यालय के संगीत शिक्षक ओ. सी. दास एवं उनके समूह द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीत ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार किया।इस अवसर पर हिन्दी शिक्षक विष्णु सतपथी ने योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक एवं भावनात्मक संतुलन का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक योगाभ्यास सत्र रहा, जिसमें योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन डी.ए.वी. गान तथा शांति पाठ के

साथ हुआ।इस सफल आयोजन ने सभी प्रतिभागियों को योग के महत्व से अवगत कराया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल शिक्षक जयप्रकाश का अहम योगदान रहा एवं मंच संच


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *