
बेरमो/बोकारो थर्मल-
बोकारो थर्मल के झारखंड चौक स्थित भाकपा कार्यालय में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 30 जून को हजारीबाग में आयोजित होने वाली भाकपा की रैली, आमसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हजारीबाग पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की मजदूर, किसान और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को संगठित करने पर जोर दिया। साथ ही संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी प्रारंभिक रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभी से संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाकपा ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के संकेत देते हुए जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रैली की सफलता के लिए रणनीति तय करते हुए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया। बैठक में अंचल मंत्री बेरमो बृजकिशोर सिंह, शाखा सचिव रामेश्वर साव, जानकी महतो, अशिम तिवारी, विश्वनाथ महतो, सत्यजीत राय, नवीन पाठक, देवाशीष राय, अमृत महतो, अर्जुन राम, रामचंद्र ठाकुर, पप्पू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
