
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अनूठी पहल सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक अचल निरसा 3 के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में गुरुवार को विद्यालय के पोषक क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित की गई। सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय एज्ञारकुण्ड निरसा तीन के पोषक क्षेत्र सियारकनाली, कोड़ा कुली, प्रेम नगर, लकड़ा कनाली, पाथरचाली, पानी टंकी के एज्ञारकुण्ड के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक, स्थानीय मुखिया अजय कुमार राम, स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधि ,विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य गण ,सरस्वती वाहनीमाता संचालन समिति के सदस्य गण, अभिभावक गण के द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सीटी बजाते बजाने पर बच्चों को विद्यालय आने के लिए घर से निकलते देखा गया तथा बच्चों में काफी उत्साह भी देखा गया प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि विद्यालय में टोलावार पांच-पांच बच्चों की टोली बनाई गई और हर टोली के लिए एक शिक्षक को नोडल बनाया गया प्रत्येक समूह में एक मॉनिटर का चयन कर विद्यालय से सिटी उपलब्ध कराई गई है श्री झा ने कहा कि नियमित रूप विद्यालय आने वाले बच्चों एवं उनके माता-पिता को विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि यह शिक्षा विभाग की अच्छी पहल साबित होगी पहले सभी विद्यालयों में घंटी बजाने का निर्देश दिया गया ताकि आसपास के अभिभावकों को पता चले कि विद्यालय खुला है ,घंटी की आवाज का दायरा सीमित है जबकि पोषक क्षेत्र बहुत बड़ा है पोषक क्षेत्र के सभी टोले से नियमित विद्यालय आने वाले पांच पांच बच्चों को चिन्हित कर सीटी बजाने की जिम्मेदारी सौंप गई है जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए शिक्षा जरूरी है इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समन्वक प्रखंड संसाधन केंद्र निरसा सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्वप्न कुमार मंडल को मॉनिटरिंग करते देखा गया स्थानीय मुखिया अजय कुमार राम ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है सभी बच्चों की उपस्थिति स्कूल में सुरक्षित करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया गया है इस कार्यक्रम में शिक्षक बिदन मंडल, कुमारी सोनादास ,पंपी खान, वार्ड सदस्य हेमलाल बाउरी, अनीता बाउरी, मारुति बाउरी, चंदन बाउरी ,,अर्पणा बाउरी, दुलाली बाउरी, जमुना बाउरी उपस्थित पाए गए!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
