
झरिया : झरिया के सिंह नगर स्थित तेजन सिंह तालाब में एक 23 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती निवासी 21 वर्षीय राहुल भुइया के रूप में हुई है, जो शनिवार शाम से लापता था। घटना की सूचना मिलते ही वार्ड संख्या 35 की पार्षद सोनाली कुमारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
परिजनों का इकलौता सहारा था राहुल…

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक राहुल कचरा चुनकर अपने वृद्ध पिता और दो छोटी बहनों का भरण-पोषण कर परिवार का गुजारा चलाता था। उसकी असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ग्रामीणों के अनुसार, युवक को शराब पीने की आदत थी। शुरुआती अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह तालाब में गिर गया होगा, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही झरिया थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की गहन छानबीन कर रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
