
आदित्यपुर।आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति की ओर से रविवार को एस टाइप स्थित होटल राज प्रभा में स्वर्गीया रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवा राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष उदित यादव की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद किया।
इस अवसर पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि रूपी सोरेन का जीवन त्याग, संघर्ष, ममता और धैर्य का प्रतीक रहा है। वे केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी ही नहीं थीं, बल्कि झारखंड आंदोलन के संघर्षपूर्ण दौर की एक महत्वपूर्ण शक्ति भी थीं।
उन्होंने कहा कि जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन गरीबों, आदिवासियों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे, उस समय रूपी सोरेन ने परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्हें निरंतर संबल प्रदान किया। आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका भले ही सार्वजनिक मंचों पर सामने नहीं आई, लेकिन परिवार और संघर्ष के पीछे उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि रूपी सोरेन ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने परिवार को संस्कार दिए और बच्चों को संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
पिछले वर्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद अब रूपी सोरेन का चले जाना सोरेन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। यह झारखंड के संघर्षपूर्ण इतिहास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कड़ी के बिछड़ने जैसा है। उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए उनकी मां सबसे बड़ी भावनात्मक शक्ति थीं। उनके निधन से मुख्यमंत्री के सिर से मातृछाया भी उठ गई है। इस दुख की घड़ी में पूरा झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के साथ खड़ा है।
*इनकी रही उपस्थिति श्रद्धांजलि सभा में*
पुरेंद्र नारायण सिंह, उदित यादव, देव प्रकाश, सत्येंद्र प्रभात, संतोष यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, अरविंद पासवान, राजेश यादव, प्रिंस कुमार, प्रभास कुमार झा, नंदलाल नायक, संतोष कुमार सिंह, रवि शंकर शर्मा, मुकेश गिरी, आरके अनिल और राहुल राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
