• Sun. Oct 11th, 2026

Adityapur : रायडीह में गाजे-बाजे के साथ हुई कलश स्थापना, दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 11, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आदित्यपुर-2 के रायडीह में सार्वजनिक दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को विभिन्न पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। रोड नंबर 31-32 स्थित भगवती संघ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पंडित अभिजीत चटर्जी ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।
श्रद्धालु खरकई नदी से जल भरकर गाजे-बाजे के साथ पंडाल पहुंचे और कलश स्थापित किया। इसमें यजमान कृष्णकांत झा उर्फ गुड्डू झा, अशोक कुमार, दिवाकर उर्फ गन्नु, आनंद प्रकाश, श्रेयांस, सुनील शाही और सुशील कुमार सहित कई भक्त शामिल हुए।
वहीं, रायडीह बस्ती स्थित शिव-काली मंदिर में भी पंडित सौमित्र चटर्जी (बॉब) के मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना हुई।उल्लेखनीय है कि शिव-काली मंदिर में करीब 50 वर्ष पूर्व पंडित गौर चंद्र चटर्जी और बबन सिंह ने दुर्गा पूजा की शुरुआत की थी। आज यह क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
यहां आदित्यपुर, गम्हरिया और जमशेदपुर से श्रद्धालु पूजा में शामिल होने पहुंचते हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता ओम प्रकाश, अधिवक्ता राजेश बिहारी सहाय, अभियंता अमरेश कुमार, गणेश सिंह, धनंजय सिंह और जगन्नाथ मंडल सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *