
“लाखों के नुकसान की भरपाई के लिए वरीय अधिकारियों से करेंगे बात चंद्रदेव महतो”
सिंदरी/बलियापुर:

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक चंद्रदेव महतो ने बलियापुर सिंदरी स्थित एफसीआई (FCI) टीन शेड मार्केट का दौरा कर सोमवार को हुई भीषण अगलगी की घटना का जायजा लिया। इस हादसे में एक फास्ट फूड और एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक तुरंत प्रभावित स्थल पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

विधायक चंद्रदेव महतो ने अग्निकांड से प्रभावित दुकानों के नुकसान की स्थिति को करीब से देखा। पीड़ित दुकानदारों ने विधायक को बताया कि आग इतनी भीषण थी कि दुकान के भीतर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण पूरी तरह जल गए, जिससे उनकी आजीविका पर बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है।
वरिय अधिकारियों से वार्ता कर दिलाएंगे मुआवजा: विधायक
दुकानदारों को सांत्वना देते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि वे इस भीषण क्षति की भरपाई और उचित मुआवजे के लिए जिले के वरीय अधिकारियों से तत्काल बात करेंगे। विधायक ने पीड़ितों को अपनी ओर से हर संभव सरकारी और व्यक्तिगत सहयोग देने का पूरा भरोसा दिया।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, बाजार के अन्य व्यवसाई और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
