• Tue. Oct 27th, 2026

Adityapur : मदन यादव का निधन,अंतिम संस्कार मे पुरेंद्र नारायण सिंह समेत लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 27, 2026
crescent ad
आदित्यपुर-1 स्थित जयप्रकाश उद्यान निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मदन यादव (56) का सोमवार की रात निधन हो गया। मंगलवार को पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई सदन यादव ने मुखाग्नि दी।
मदन यादव राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ता थे और आदित्यपुर विकास समिति से भी जुड़े हुए थे। वे मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के छपिया के निवासी थे। वे टाटा स्टील के एलडी-1 विभाग के पूर्व कर्मचारी भी थे।
उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम यात्रा में हरे कृष्ण यादव, गुलाब यादव, निरंजन कुमार, दिलीप मंडल, राजकिशोर यादव, संतोष कुमार सिंह, एसएन यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार, संजय कुमार, ओम प्रकाश, शंभू यादव और श्याम यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *