• Tue. Oct 27th, 2026

10 वर्षों से नाली की समस्या से जूझ रहे मिश्र तेंदुआ के ग्रामीण, मुखिया ने एक महीने में समाधान का दिया भरोसा

admin's avatar

Byadmin

Oct 27, 2026
crescent ad

 

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

 

नवीनगर (औरंगाबाद)। औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत हरिहर उरदाना पंचायत के मिश्र तेंदुआ गांव के वार्ड नंबर 5 में जलनिकासी की समस्या से ग्रामीण पिछले 10 वर्षों से परेशान हैं। ग्रामीण: हरिवर्धन राम, गौरव शशिकांत (बिटू), दशरथ राम, जनार्दन राम, नारायण राम, जनेश्वर राम, उर्मिला देवी, प्रभा कुंवर, फूलन देवी और तपस्या राम सहित अन्य

लोगों ने बताया कि गांव में नाली के पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाले का निर्माण कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि नाली के गंदे पानी की निकासी के लिए उचित नाले की व्यवस्था नहीं होने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। कई बार नाली का गंदा पानी रास्ते से गुजरने वाले लोगों पर छिड़क जाता है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है। ग्रामीणों के अनुसार, यह समस्या पिछले 10 वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जल्द से जल्द नाले का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि गांव में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त हो सके और लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके। मुखिया ने एक महीने के अंदर समाधान का दिया भरोसा

इस मामले को लेकर पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार यादव से दूरभाष पर बातचीत की गई। मुखिया ने कहा कि ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श कर एक महीने के अंदर इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम गांव से बाहर नहीं हैं। जनता हमारे लिए भगवान है। हम उनकी हर समस्या का निदान करने के लिए तैयार हैं। मुखिया के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी की समस्या का जल्द समाधान होगा। अब देखना होगा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर नाले के निर्माण को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं। पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार यादव हैं, जबकि वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर कुमार हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि उनकी समस्या को प्राथमिकता देते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *