
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केन्दुआ:- बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र के न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी अन्तर्गत संचालित आर के माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी का अनिश्चित कालीन चक्का जाम अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय गोधर कुसुण्डा बेरोजगार समिति के बैनर तले मंगलवार से शुरू हुआ। मजदूर नेता शंकर विश्वास के नेतृत्व में चक्का जाम आंदोलन किया गया। नेताओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी और बीसीसीएल प्रबंधन स्थानीय ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कंपनी चालू होने के समय बड़े बड़े वादे किया गया। लेकिन आज तक एक भी जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं। दूषित वायु और जल से लोग बीमार पड़ रहे हैं। कोई सुध लेने वाला नहीं है। बाध्य होकर चक्का जाम आंदोलन किया गया।और कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों के उग्र रूप को देखकर बीसीसीएल प्रबंधन के पहल पर त्रीपक्षीय वार्ता अवर महाप्रबंधक के कक्ष में हुआ। जिसमें बीसीसीएल प्रबंधन, आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों के साथ वार्ता हुआ, वार्ता में 11/11/26 को पुनः बैठक निदान निकालने पर सहमति बनी। वार्ता में शंकर विश्वास, भरत राम, रंजीत यादव, राहुल राम, शशि रंजन राम, भगवान राम, नवल किशोर सिंह, सोनु वर्णमाला, सुदामा चौहान आदि शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
