

हुसैनाबाद पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

जपला (पलामू): सीमेंट वर्क्स, जपला स्थित राजकीयकृत हर्वेंसोनमेवेली उच्चांगल विद्यालय की होनहार छात्रा साक्षी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 456 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साक्षी की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
साक्षी की इस उपलब्धि पर उनके पिता विकास कुमार सिंह और माता अमृता सिंह ने बेटी को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिजनों ने बताया कि साक्षी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति मेहनती और अनुशासित रही है। उसकी लगन और निरंतर मेहनत का ही परिणाम है कि उसने यह शानदार सफलता हासिल की।
साक्षी की सफलता पर विद्यालय परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उसे ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि साक्षी आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगी और समाज व देश का नाम रोशन करेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
