
कांड्रा स्थित वीडियो कॉलोनी में गंदे पानी और बज – बजती नालियों के दुर्गंध से जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है जिसके चलते 10 फीट की सड़क अब मात्र 3 फीट ही बचा है जिस वजह से लोगों की बाथरूम का गंदा पानी सड़क पर बहते हुए लोगों के घर तक घुस जाता है।

गंदे पानी की ठहराव के वजह से स्थानीय लोगों की दिनचर्या में काफी प्रभाव पड़ रहा है हाल ही में हुए हल्की बारिश ने लोगों का जीवन जमे हुए पानी ने अस्त व्यस्त कर दिया है।
आवागमन में काफी परेशानी होती है जिसका नतीजा स्कूली बच्चों और कामगारों को भुगतना पड़ता है, अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकेगी जिसका नकारात्मक प्रभाव चिकित्सा के क्षेत्र में देखने को मिलेगा।
गंदे नाले व बाथरूम की बहते पानी की वजह से संक्रमण और बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। इस लचर व्यवस्था के प्रति लोगों ने प्रशासन पर नाराजगी जताया है।
इस परेशानी को देखते हुए लोगों ने सरायकेला – खरसावां के उपयुक्त नीतीश कुमार को ज्ञापन दिया है, ताकि इस समस्या का जल्द से जल्द निदान हो सके अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाती है या फिर इसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
