• Tue. May 5th, 2026

पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत चार गिरफ्तार, ‘फरसा’ और स्कूटी बरामद

admin's avatar

Byadmin

May 5, 2026
crescent ad

 

खरसावाँ – खरसावां थाना अंतर्गत खरसावाँ पुलिस ने बीते दिनों हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खून से सना ‘फरसा’ और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।

मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुई कहा आवेदक सुखराम सरदार, (निवासी कांटाडीह) के लिखित आवेदन पर खरसावाँ थाना में मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि सुनीता सरदार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति बाया सरदार (41 वर्ष) की हत्या कर दी है। मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। जांच में पता चला कि पत्नी ने ही अन्य अपराधियों के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में
सुनीता सरदार , करीब 38 वर्ष , मृतक की पत्नी, निवासी कांटाडीह।
सोना मुंडा उर्फ लुबू मुंडा – करीब 41 वर्ष , निवासी- पेयाकुली टोला, तमाड़ (रांची)।
वीर सिंह मुंडा- करीब 22 वर्ष , निवासी- पेयाकुली टोला, तमाड़ (रांची)।
बिरा मुंडा , करीब 26 वर्ष ,निवासी जायरडीह, तमाड़ (रांची)।

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान जब्त किया है जिसमें घटना में प्रयुक्त खून लगा एक फरसा। एक होंडा स्कूटी (संख्या: JH01GF1233)।
तथा 4 मोबाइल फोन।
गिरफ्तार आरोपी सोना मुंडा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके विरुद्ध कुचाई थाना में साल 2019 में आर्म्स एक्ट और यूएपीए (UAPA) जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

इस सफल उद्भेदन में समीर सवैया (SDPO सरायकेला), खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, पु0 नि0 सरायकेला अंचल संजय प्रसाद, राम रेखा पासवान और तकनीकी शाखा के जवानों की मुख्य भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *