
सरायकेला-खरसावां: -जिला पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। सरायकेला पुलिस ने आमदा ओ०पी० क्षेत्र के अंतर्गत एक मोटरसाइकिल सवार को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 13 जून 2026 की रात्रि को पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया था कि बड़ाबाम्बो से खमारडीह होते हुए आमदा की ओर जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति लाल-काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH05U-2402) से अवैध गांजा लेकर जा रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) श्री अनुभव भारद्वाज कर रहे थे।

गठित टीम द्धारा ओ०पी० क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ब्रिज के पास ‘एंटी क्राइम चेकिंग’ (सघन वाहन जांच) अभियान चलाया गया। करीब 1:45 बजे जब उक्त संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार वहां पहुंचा, तो पुलिस चेकिंग को देखकर उसने गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया।
जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 1.054 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गांजा, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल और एक ओप्पो मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान की गई जिसका नाम – खगेश्वर प्रधान (उम्र 34 वर्ष),पिता का नाम:- लक्ष्मीकांत प्रधान,
पता: ग्राम- लवजोड़ा काला, पोस्ट- गोपीनाथपुर, थाना- टोकलो, जिला- पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पुराना आपराधिक इतिहास (शून्य) नहीं है।
छापेमारी दल में इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल थे:
श्री अनुभव भारद्वाज (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला – टीम नेतृत्वकर्ता)
पु०अ०नि० राम रेखा पासवान (प्रभारी, आमदा ओ०पी०)
पु०अ०नि० योगेश रजक (अनुसंधानकर्ता, आमदा ओ०पी०)
पु०अ०नि० काशिकांत गोराई (आमदा ओ०पी०)
आ०-1074 राजेश बानरा (आमदा ओ०पी०)
आ०-199 राजेन्द्र नाथ किसको (आमदा ओ०पी०)
आ०-266 बिश्वनाथ ठाकुर (आमदा ओ०पी०)
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह गांजा कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने जा रहा था।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
