
सरायकेला- सरायकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरायकेला के सभागार में शनिवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक / नोडल शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना है।
यह प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक डॉ. विशाल कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने शिक्षकों को अभियान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और दवा खिलाने के सही तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. विशाल कुमार ने बताया कि अभियान के तहत आगामी 15 जून को सभी सरकारी व निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कृमि नाशक (एलबैंडाजोल) की गोली खिलाई जाएगी।

“हमारा लक्ष्य क्षेत्र के हर एक बच्चे को इस दायरे में लाना है। जो बच्चे किसी कारणवश 15 जून को दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उनके लिए 18 जून को मॉप-अप राउंड चलाया जाएगा।”
यानि जो बच्चे किसी वजह से 15 जून को दवा खाने से छूट गया वैसे बच्चों को 18 जून को दवा खिलाना है। ताकि कोई बच्चा वंचित न रह जाए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण से मुक्ति के लिए यह अभियान बेहद जरूरी है। स्कूल स्तर पर शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि बच्चे उनकी देखरेख में सुरक्षित महसूस करते हैं। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और खाली पेट किसी भी बच्चे को दवा न दी जाए।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
