• Sun. Jun 14th, 2026

सरायकेला : दिन के उजाले में हाथियों के झुंड ने गांव में दी दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

admin's avatar

Byadmin

Jun 14, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : चांडिल एवं तमाड़ वन क्षेत्र के अधीन ईचागढ़ के कुटाम गांव होते हुए हेसाडीह पंचायत अंतर्गत राणाडीह मारांगबुरू पहाड़ में दिन के उजाले में जंगली हाथियों के झुंड के प्रवेश करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

 

*भोजन की तलाश में गांव में घुसे हाथी*

सूत्रों के अनुसार हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर गांव की ओर बढ़ आया। दिन के समय हाथियों को गांव में प्रवेश करते देख ग्रामीण सहम गए। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

हाथियों को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल या खेत की ओर न जाएं और हाथियों को छेड़ने या भगाने का प्रयास न करें। वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी गई है।

 

वन क्षेत्र से सटे गांवों में हर साल फसल कटने के बाद हाथियों का विचरण बढ़ जाता है। वन विभाग ने लोगों से रात में सतर्क रहने और पटाखे-मशाल की व्यवस्था रखने की सलाह दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *