
सरायकेला-खरसावां -जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में 23वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के प्रतिभाशाली बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 तथा अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अंडर-14 वर्ग में ट्राईथलॉन की विभिन्न स्पर्धाएं होंगी, जबकि अंडर-16 में 60 मीटर, 600 मीटर, लंबी कूद, शॉट पुट तथा जेवलिन थ्रो आयोजित किए जाएंगे।

अंडर-18 वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1000 मीटर, लंबी कूद, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो की स्पर्धाएं होंगी। वहीं अंडर-20 बालक एवं बालिका वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, लंबी कूद, शॉट पुट, जेवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो शामिल हैं।

आयोजक जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने जिले के विद्यालयों से अपील की है कि वे अपने योग्य एवं इच्छुक छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण-पत्र तथा विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। चयनित खिलाड़ी आगे जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सरायकेला-खरसावां जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विद्यालयों, खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों एवं अभिभावकों से सक्रिय सहयोग की अपील की है। रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 8 बजे से रखा गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
