• Mon. May 25th, 2026

श्री कृष्ण गौ फाउंडेशन ने पुटकी में किया पनशाला का उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

May 25, 2026
crescent ad

 

पुटकी। भीषण गर्मी को देखते हुए श्री कृष्ण गौ फाउंडेशन के संस्थापक सूरज कुमार गिरी उर्फ विशाल द्वारा सोमवार को पुटकी बाजार स्थित पुटकी मोड़ में राहगीरों के लिए पनशाला का उद्घाटन किया गया इस दौरान उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए

राहगीरों एवं आम लोगों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था के लिए यहां पनशाला का उद्घाटन किया गया है जो गर्मी रहने तक संचालित रहेगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पुटकी मोड़ के अलावा पुटकी थाना मोड़,

करकेंद बाजार मोड़, मुनीडीह बाजार, मुनीडीह इंद्रा चौक एवं महुदा में भी मंगलवार को पनशाला का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुटकी चेंबर के शाहरुख खान, हीरा शर्मा, मुर्तजा अंसारी, अक्षवर प्रसाद, राजू अंसारी, जाकिर हुसैन, देवरत राज, अमरजीत शर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद, राजेश शर्मा एवं मुकेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *