
आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) आदित्यपुर नगर कमेटी द्वारा सोमवार को झारखंड राज्य आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया। कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर ज्ञापन कनीय अभियंता पंकज कुमार को दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से आवास बोर्ड क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। जेएमएम नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। सड़क, नाली, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने विभाग से इन समस्याओं पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
कनीय अभियंता पंकज कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मांग पत्र को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, नगर उपाध्यक्ष लाल बाबू सरदार, नगर सचिव कृष्ण चंद्र महतो, नगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता एवं भुंदु प्रधान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
