• Tue. Apr 28th, 2026

श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए तिलेश्वर साहू सेना के सदस्य, खाद्य सामाग्री कराया उपलब्ध

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 28, 2022
crescent ad

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

तिलेश्वर साहू सेना रानीचुंआ पंचायत के कुटुम्बा निवासी राकेश हांसदा के माता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राकेश हांसदा को आटा, चावल, तेल, आलू, चूड़ा एवं गुड़ देकर हौसला एवं हिम्मत बढ़ाए। साथ ही साथ परिवार के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि विगत कुछ दिन पूर्व रानीचुंआ पंचायत के कुटुम्बा गांव में राकेश हांसदा की मां को सांप काटने से मृत्यु हो गई थी। इसके एक वर्ष पूर्व इनके पिता की मृत्यु एक दुर्घटना में हो गया था। अब इस परिवार में इनके माता पिता का साया इनके उपर से उठ चुका है। सूचना मिलते ही तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू के निर्देश पर तिलेश्वर साहू सेना, बरही की टीम उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होकर सहयोग किया। मौके पर बरही प्रखंड अध्यक्ष संतोष रजवार, बरही प्रखंड प्रधान महासचिव विष्णुधारी महतो, मीडिया प्रभारी बबलू साहू, प्रखंड सचिव मनोज पासवान, बरही प्रखंड उपाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, बरही प्रखंड उपाध्यक्ष सूरज हेम्ब्रम, बरही प्रखंड सहसचिव झरी हांसदा, पंचायत अध्यक्ष मुन्ना सोरेन, पंचायत सचिव सुरेश मुर्मू, पंचायत संयोजक अशोक हांसदा, पंचायत उपाध्यक्ष गुलाब रजवार, महिलाल हांसदा, रामचंद्र मुर्मु आदि सैकड़ों महिला एवं पुरुष मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *