• Thu. Jul 23rd, 2026

शिक्षा बचाओ–छात्र भविष्य बचाओ : कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

admin's avatar

Byadmin

Jul 23, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : देश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक, छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण की मांग को लेकर भारी बारिश में जिला कांग्रेस कमिटी,प०सिंहभूम के तत्वावधान में गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त, प०सिंहभूम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

धरना-प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि देश का युवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि एक निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था की भी उम्मीद रखता है। जब छात्रों की वर्षों की मेहनत प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ जाती है, तब यह केवल एक परीक्षा की विफलता नहीं बल्कि देश के भविष्य के साथ अन्याय है। कांग्रेस छात्रों की आवाज को दबने नहीं देगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों एवं युवाओं पर प्राथमिकी दर्ज करना और उन्हें प्रताड़ित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए, न कि उन्हें डराने का प्रयास करना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि देश का युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। उनकी मेहनत, सपनों और भविष्य की रक्षा करना केंद्र सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से मांग की गई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा लिया जाए, प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर संसद में विस्तृत चर्चा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिक्षा व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों, युवाओं एवं नागरिकों के विरुद्ध दर्ज सभी प्राथमिकी एवं आपराधिक मुकदमे तत्काल वापस लिए जाए। धरना-प्रदर्शन का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने दिया। धरना-प्रदर्शन को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास,सन्नी सिंकु,आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी,पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, उपाध्यक्ष पूर्ण चंद्र कायम, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश तामसोय, प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप, मंजु बिरुवा, वरीय कांग्रेसी कैरा बिरुवा,अमृत मांझी ने भी संबोधित किया।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , चन्द्र भूषण बिरुवा , सुखलाल हेम्ब्रम , युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम तिरिया , अविनाश कोड़ाह , महिला नेत्री जम्बी कुदादा , सत्यशीला हेम्ब्रम , रजनीश बिरुवा ,मालती बानरा , सुनीता सिंकु , आशा पुरती , सावित्री सिरका , सुनीता लकड़ा , मंडल अध्यक्ष अमर ज्योति गोंड , तिला तिर्की , विनीत लागुरी , वरीय कांग्रेसी राधा मोहन बनर्जी , मासुम रजा , शैली शैलेन्द्र सिंकु , सन्नी रोबर्ट , चंदन पासवान , विजय तिग्गा , मो. तस्लीम अंसारी , सचिन बिरुवा , अमित मुखी , विशाल गुड़िया , भुवनेश्वर तियू , सतीश बोदरा , सहाय लुगुन , गुलशन लागुरी , सुशांत बानरा , नारायण कुदादा , सुशील दास , केदार नाथ कालुंडिया , गणेश सोय , नंदन दास , करण सोनकर , शमीम गद्दी आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *