• Sat. Oct 10th, 2026

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डालसा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

admin's avatar

Byadmin

Oct 10, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मानगो चौक पर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायशवाल , मनोज महतो एवं जोबा रानी बास्के ने लोगों को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के बारे में कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति शिक्षित करना है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक बीमारियों के प्रति समाज में फैली गलतफहमी, डर और कलंक को दूर करना भी है । इसकी शुरुआत पहली बार 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ (WFMH) द्वारा की गई थी। यह दिन याद दिलाता है कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही मानसिक स्वास्थ्य भी हमारे समग्र जीवन और भलाई के लिए उतना ही आवश्यक है।

लोगों को जानकारी देते हुए पीएलवी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 14416 जारी किया गया है, जिस पर 24 घंटे मुफ्त परामर्श मिलता है। इसके आलावा देशभर में 1.83 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को जोड़ा गया है। पीएलवी ने बताया कि

स्वास्थ्य का मतलब केवल बीमारी से दूर रहना नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह तंदुरुस्त होना है। इसके लिए स्वस्थ रहने के प्रमुख उपाय भी बताए गए ।

संतुलित आहार: भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां, अनाज और पर्याप्त पानी शामिल करें। जंक फूड और अत्यधिक तले-भुने भोजन से दूरी बनाएं।

नियमित व्यायाम: रोजाना कम से कम 30 मिनट योग, सैर या हल्का व्यायाम करें। इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है।

पर्याप्त नींद: शरीर को रिकवर करने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है।

मानसिक शांति: केवल शरीर ही नहीं, मानसिक रूप से खुश और तनावमुक्त रहना भी अच्छी सेहत के लिए आवश्यक है।

यदि हम इन छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण आदतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं, तो हम एक लंबा, खुशहाल और ऊर्जावान जीवन जी सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *